संपूर्ण क्रांति मंच की हुई एक आवश्यक बैठक में नवगछिया को जिला
का दर्जा दिलाने की मांग की गई। साथ ही इस क्षेत्र में मक्का, टमाटर, केला तथा लीची पर आधारित उद्योगों की स्थापना की भी मांग जोर-शोर से उठाई गई। यह बैठक गुरुवार को तेतरी ग्राम स्थित दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जयप्रकाश महंत ने किया। इस बैठक में राज्य परिषद सदस्य अशोक यादव, अध्यक्ष श्यामल किशोर, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष चंद्र भूषण कुंवर, संगठन प्रभारी सीताराम मंडल, रंगरा प्रखंड प्रभारी धरनेश्वर झा, विनोद साह, नारायणपुर से अरविंद गुप्ता आदि लोगों की मौजूदगी रही। इस बैठक में विधायक फंड की समाप्ति के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें